अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर – राष्ट्रीय समाचार प्रसारण केन्द्र के मीडिया प्रभारी कु० वैभवी सिंह राजपूत ने देश तथा प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाये दी है। सुश्री राजपूत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि क्रिसमस का पावन पर्व पूरे देश सहित विश्व भर में हर्ष , उल्लास और भाईचारे के वातावरण में मनाया जाता है। यह पर्व ईसाई धर्म के प्रवर्तक प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है जो प्रेम , करुणा , त्याग और मानवता की सेवा का संदेश देता है। हर वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार ना केवल ईसाई समुदाय के लिये , बल्कि सभी धर्मों और वर्गों के लोगों के लिये आपसी सौहार्द और शांति का प्रतीक बन चुका है। वैभवी ने कहा कि क्रिसमस के अवसर पर शहरों और कस्बों में स्थित गिरजाघरों को आकर्षक रोशनी , रंग-बिरंगी सजावट , फूलों और क्रिसमस ट्री से सजाया जाता है और विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर प्रार्थनाओं के द्वारा विश्व शांति , आपसी प्रेम , सद्भाव और मानव कल्याण की कामना करते है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जीवन हमें सत्य , अहिंसा , क्षमा और मानव सेवा का मार्ग दिखाता है। उन्होंने समाज में फैली नकारात्मकता , हिंसा और भेदभाव को दूर कर आपसी समझ और सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। क्रिसमस का पर्व भारत की सांस्कृतिक विविधता और धार्मिक सहिष्णुता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है। वैभवी सिंह राजपूत ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनायें देते हुये कहा कि क्रिसमस हमें यह सिखाता है कि सच्ची खुशी दूसरों की सेवा करने और उनके प्रति करुणा रखने में ही निहित है। प्रभु यीशु मसीह के उपदेशों को जीवन में अपनाकर ही हम एक बेहतर , शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं।
Author: News-24 Express
Editor in chief Ankush Kumar Bareth Bilaspur, Chhattisgarh 495001




