संवाददाता – दुर्गा प्रसाद डडसेना
संस्कार भारती जिला इकाई सक्ति द्वारा आयोजित प्रान्त स्तरीय संगीत कार्यशाला दि.10 से 14 मई के द्वितीय दिवस का उद्घाटन सत्र दिनांक 11 मई 2025 को मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में टी.आर.भारद्वाज (डिप्टी कलेक्टर),ठाकुर सतीश सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा व भारत माता के तैल चित्र पर पूजार्चना कर किया गया। मंत्रोच्चार प्रवीण तिवारी द्वारा किया गया। तत्पश्चात संस्कार भारती के ध्येय गीत क्या गायन किया गया। अतिथियों व प्रशिक्षक द्वै किशन देवांगन व दीपक दास महंत का सम्मान मंगल तिलक व अंगवस्त्र से किया गया। अतिथि उद्बोधन में भारद्वाज ने कहा “संगीत जीवन के हर क्षण में व्याप्त है,”। उसे बस महसूस किया जा सकता है। ठाकुर साहब ने कहा कि ” संगीत अनुभव का विषय है,जितनी साधना कठिन होती है प्रस्तुतिकरण उतना ही सरल हो जाता है। आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष खीकराम कश्यप द्वारा किया गया। उक्ताशय की जानकारी कार्यशाला संयोजक मनोज तिवारी (महामंत्री) द्वारा दी गयी।
