नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पति पत्नी जेल दाखिल

SHARE:

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा – नगर पालिका निगम में नौकरी लगाने के नाम पर अलग – अलग लोगों से लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पति-पत्नी को शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये शिवरीनारायण पुलिस थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया आरोपी विजय आशिकर एवं रंजना आशिकार के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर आवेदक अच्छे कुमार आशिकर निवासी मुड़पार एवं अन्य लोगो से 25,25,399 (पच्चीस लाख, पच्चीस हजार तीन सौ निनान्बे रूपये) का ठगी किया गया है। उक्त रुपये को विजय आशिकर के द्वारा अपने एवं अपने पत्नी के खाता में लिया गया था एवं आरोपी के द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्र भी प्रार्थी एवं गवाहों को दिया था। प्रार्थी के रिपोर्ट पर विगत माह 04 जनवरी को अपराध क्रमांक 05/25 धारा 420 , 467, 468 , 201 , 34 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। धोखाधड़ी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विवेक शुक्ला (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी विजय आशिकर उम्र 34 वर्ष निवासी मुड़पार थाना शिवरीनारायण एवं उसकी पत्नी रंजना को बिलासपुर से पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने ठगी के रकम को पिछले दो साल में खाने पीने व घर बनवाने के खर्च करना बताया। आरोपी के द्वारा अपने लैपटॉप से फर्जी नियुक्ति प्रमाण तैयार कर दिया था एवं ई मेल से के माध्यम से भी भेजा था। प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपियों से लैपटॉप एवं मोबाइल को बरामद किया गया है। आरोपीयो के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया ,जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक भास्कर शर्मा , सउनि नरेंद्र शुक्ला , प्रधान आरक्षक विजय निराला , महिला आरक्षक सरिता लहरे का सराहनीय योगदान रहा।

News-24 Express
Author: News-24 Express

Editor in chief Ankush Kumar Bareth Bilaspur, Chhattisgarh 495001

Leave a Comment

LIVE TV
सबसे ज्यादा पड़ गई
यूट्यूब वीडियो
This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 5.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.