अवैध गांजा तस्करी करते दो अंतर्जिला आरोपी जेल दाखिल

SHARE:

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

बलौदाबाजार भाटापारा – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मेन रोड में नाकाबंदी कर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो अंतर्जिला आरोपियों को सोनाखान चौकी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि “ऑपरेशन विश्वास” के तहत चौकी सोनाखान पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों , अवैध महुआ शराब बनाने वाले , जुआ सट्टा एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा गया है। मुखबिर की सूचना पर गत दिवस 14 अप्रैल को चौकी सोनाखान की पुलिस टीम द्वारा ग्राम कसौंदी-राजादेवरी मेन रोड में नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो अंतर्जिला आरोपियों को पकड़ा गया है। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों एवं उसके मोटरसाइकिल का सूक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया , जिसमें आरोपियों के पास रखें बैग एवं थैला से पैकेट में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाही पश्चात मिले गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया , जिसमें कुल 11.548 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया है। उक्त गांजा का बाजार मूल्य 1,15,480 रूपये है। साथ ही प्रकरण में आरोपियों से एक बिना नंबर मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध चौकी सोनाखान थाना कसडोल मे अपराध क्रमांक 255/2025 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से सोनाखान चौकी पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण विवेचना में है।

गिरफ्तार आरोपीगण –

टोपसिंह पटेल उम्र 60 वर्ष और मनीराम सिदार उम्र 50 वर्ष दोनो निवासी ग्राम – बिरसिंहपाली , थाना – सरायपाली , जिला – महासमुंद (छत्तीसगढ़)।

News-24 Express
Author: News-24 Express

Editor in chief Ankush Kumar Bareth Bilaspur, Chhattisgarh 495001

Leave a Comment

LIVE TV
सबसे ज्यादा पड़ गई
यूट्यूब वीडियो
This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 5.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.