अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बलौदाबाजार भाटापारा – जिला यातायात पुलिस द्वारा आपरेशन विश्वास के तहत यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही है। साथ ही जिले में सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम , सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिये यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालको पर सख्त कार्यवाही करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे गत दिवस यातायात पुलिस द्वारा सड़क मार्ग में दो-पहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाही किया गया है। यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान में दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले 48 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाही कर 14,400 रूपये समन शुल्क वसूला गया है। इस वर्ष 2025 में दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले कुल 2776 प्रकरण में 8,09,800 समन शुल्क वसूल किया गया है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमो के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमो के पालन हेतु सख़्ती से लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। पुलिस आम नागरिकों से अपील करती हैं कि आप सभी यातायात के नियमों का पालन करें एवं जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिये यातायात नियमों का सदैव पालन करें। पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं।
Author: News-24 Express
34RH+HCG Mangla Chowk, Mungeli Rd, Bilaspur, Chhattisgarh 495001





