हमारी कार्यवाही ऐसी हो कि अपराधी दोषमुक्त ना हो – आईजी अमरेश मिश्रा

SHARE:

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश कुमार मिश्रा एवं उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर डॉ लाल उमेद सिंह आज यातायात मुख्यालय कालीबाड़ी के मीटिंग हाल में एनडीपीएस. विषय पर चल रहे एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हुये , जिनके मुख्य आतिथ्य में आज का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, रायपुर के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशन में एनडीपीएस. एक्ट विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सभागार कालीबाड़ी रायपुर में आयोजित किया गया जिसमें रायपुर रेंज के पुलिस अधिकारीगण सम्मिलित हुये। यह प्रशिक्षण भारत सरकार गृहमंत्रालय के अधीन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से दिया गया , जिसमें मुख्य रूप से एनसीबी. के जोनल निदेशक रविशंकर जोशी तथा अधीक्षक अनिल कुमार एवं अभियोजन अधिकारी भुवन साहू ने ड्रग्स के प्रकार , नशीले पदार्थों का वर्गीकरण , इस संदर्भ में फायनेशियल (आर्थिक) अन्वेषण , इसका निष्प्रयोजन , जप्ती एवं संकलन तथा निराकरण की कार्यवाही में वैद्यानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही तथा इससे संबंधित सभी तथ्यों पर व्याख्यान दिया।‌ सर्वप्रथम एनसीबी. के असिस्टेंट डायरेक्टर रविशंकर जोशी ने एक दिवस के प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिये गये प्रशिक्षण के संबंध में माननीय पुलिस महानिरीक्षक को अवगत कराते हुये बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के व्याख्यानकर्ताओं ने रायपुर रेंज के जिला-रायपुर , धमतरी , महासमुंद , बलौदाबाजार एवं गरियाबंद के राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में एनडीपीएस एक्ट की सभी धाराओं पर किस प्रकार प्रभावी कार्यवाही की जावे इस पर दिशा-निर्देश के अनुरूप कार्यवाही की प्रक्रिया को स्पष्ट किया। राजपत्रित अधिकारियों एवं निरीक्षक , उपनिरीक्षक एवं सहायक उपनिरीक्षक के द्वारा एनडीपीएस की विवेचना में मैदानी स्तर पर होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुये प्रक्रिया का पालन किस प्रकार किया जावे इस विषय पर व्याख्यान कर्ताओं ने एनडीपीएस. एक्ट की धाराओं की विस्तृत व्याख्या करते हुये की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में समाधान किया। इसी कड़ी में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज , रायपुर के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों जिसमें रायपुर रेंज से आये पांच जिलों से सम्मिलित कुल 63 पुलिस अधिकारियों से लगभग आधे घण्टे तक संवाद किया गया , इसके पश्चात पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज , रायपुर द्वारा अपने उद्धबोधन में बताया कि – ज्ञान की पूर्ति अध्ययन एवं निरंतर अभ्यास से की जा सकती है किंतु प्रेरणा तथा लगन की कमी , बिना जुनून के पूरी नहीं की जा सकती। समाज में अपराध का बढ़ने का सबसे महत्वपूर्ण कारण नशा है , किसी भी अपराध में नशा किये हुये व्यक्ति द्वारा किया गया अपराध सामान्य से ज्यादा गंभीर होता है। समाज में अपराध को कम करने के लिये सबसे प्रभावी एजेंसी पुलिस है , इसलिये हम सभी को इस पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिये प्रतिबद्ध होना पड़ेगा। हमारी कार्यवाही ऐसी हो कि अपराधी दोष मुक्त ना हो। मादक पदार्थों के परिवहन एवं इनसे जुड़े व्यवसाय की श्रंखला को तोड़ना भी पुलिस का दायित्व है। इसी प्रकार एनडीपी.एस. एक्ट में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी फिड बैंक में इस महत्वपूर्ण विषय पर इस एक दिवसीय कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताते हुये इससे प्राप्त जानकारी से भविष्य में एनडीपीएस. की कार्यवाही में दोष सिद्धियों में बेहतर परिणाम आयेंगे ऐसा विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज , रायपुर एवं उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के द्वारा एनसीबी. के व्याख्यानकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

News-24 Express
Author: News-24 Express

Editor in chief Ankush Kumar Bareth Bilaspur, Chhattisgarh 495001

Leave a Comment

LIVE TV
सबसे ज्यादा पड़ गई
यूट्यूब वीडियो
This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 5.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.