समाज को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने हेतु एंटी क्राइम एण्ड एंटी करप्शन ह्यूमन राइट्स आर्गनाइजेशन की बैठक संपन्न

SHARE:

सक्ती – देश के प्रसिद्ध भ्रष्टाचार निरोधी संगठन एंटी क्राइम एण्ड एंटी करप्शन ह्यूमन राइट्स आर्गनाइजेशन की कार्यकर्ता बैठक आज जिले के जैजैपुर विकासखंड अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कचंदा में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बी०एल०खांडे की अध्यक्षता में समाज को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने हेतु सम्पन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके पद एवं कार्य क्षेत्र के बारे में अवगत कराना एवं संगठन का विस्तार करना था। कार्यक्रम की जानकारी देते हुये प्रदेश अध्यक्ष बी०एल०खांडे ने बताया हमारे देश में असहाय और पीड़ित लोगों के लिये हमारे संगठन का गठन किया गया है। आज हमने इस बैठक में कई अहम फैसले लिये हैं , जिसमें समाज को भ्रष्टाचार से बचने के लिये कार्यक्रमों की श्रृंखलाबद्ध योजना तैयार की गई है और जल्द ही हम इसके अनुरूप जमीन स्तर पर कार्य शुरू करने जा रहे हैं। आगे संगठन की जानकारी देते हुये उन्होंने कहा अपराध एवं अपराधियों से समाज को मुक्त कराना , नागरिकों को कानूनी अधिकार एवं उचित न्याय दिलाना , पुलिस का भय आम जनता के मन से निकाल कर तालमेल व सूझ-बूझ कायम करना , गरीब व असहाय लोगो की मदद करना , महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाना , समाज से व्याप्त रिश्वतखोरी को रोकना , आम जनमानस को उनके अधिकारों के विषय में जागरूक करना , समाज में व्याप्त श्रमिक शोषण रोकना , दहेज प्रथा पर अंकुश लगाना , यातायात नियमों का पालन करना व आम जनमानस को जगरूक करना जैसे कई उद्देश्य हैं जिन पर संगठन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। समाज को भय मुक्त बनाने के लिये हम सतत प्रयास करते रहेंगे। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को समाज में होने वाले भ्रष्टाचार और अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये उनसे बचने का उपाय बताया। वहीं देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने एवं अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने हेतु संविधान में लिखी गई बातों पर भी प्रकाश डाला गया। अंत में संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप काम करने हेतु निर्देशित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महेंद्र कर्ष के सौजन्य से किया गया , जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बी. एल. खांडे , बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष देवचंद खूंटे एवं ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र कर्ष सहित ग्रामवासी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

News-24 Express
Author: News-24 Express

Leave a Comment

LIVE TV
सबसे ज्यादा पड़ गई
यूट्यूब वीडियो
This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 5.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.